MP News: मध्य प्रदेश में भाजपा ने कैसे 29 सीटें जीतकर रचा इतिहास, जानिए मोहन और वीड़ी की जोड़ी का कमाल

MP Lok sabha Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा इतिहास रचने की और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने खजुराहो सीट पर जीत का नया इतिहास लिखा है। हालांकि यहां पर इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी नहीं होने से इसका फायदा वीडी शर्मा को मिला।

वहीं विदिशा लोकसभा सीट पर शिवराज सिंह चौहान 8 लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज कर रहे हैं। जो अब तक की सबसे बड़ी जीत हो सकती है। भाई इंदौर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी भी इतिहास रचने की ओर जा रहे हैं उनकी भी यहां पर ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। इस सीट पर भी इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी नहीं था।

MP Loksabha Election result 2024 BJP created history by winning 29 seats know the reason

शंकर लालवानी इंदौर लोकसभा सीट के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले हैं। हालांकि यहां पर नोट भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मध्य प्रदेश में एक लोकसभा क्षेत्र में नोट को कभी इतने वोट नहीं मिले जितने इस बार इंदौर के लोगों ने नोटा का बटन दबाया है।

मध्य प्रदेश में भाजपा की इतनी बड़ी जीत कैसे?

मध्य प्रदेश में भाजपा की मजबूत जीत को लेकर राजनीतिक विश्लेषक सरवन लगे लेने बताया कि भाजपा का कदर मध्य प्रदेश में बहुत स्ट्रॉन्ग है और इसके साथ ही राज्य सरकार की योजनाएं और केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर भी लोग आशा प्रभावित है। वहीं कांग्रेस संगठन कमजोर होने के चलते अपनी बात जनता तक नहीं पहुंच पाया। छिंदवाड़ा में लगातार पार्टी छोड़ रहे कांग्रेस नेताओं के कारण यह सीट भी कांग्रेस के हाथ से निकल गई।

MP Loksabha Election result 2024 BJP created history by winning 29 seats know the reason

मध्य प्रदेश में शानदार जीत को लेकर सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है इस बात का संतोष है कि देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर हमारी सरकार बनने जा रही है प्रदेश से आ रहे रुझानों में हम सभी 29 सीटों पर आगे है। छिंदवाड़ा में भी बीजेपी जीत हासिल की है। यहां पर जनता ने भाजपा को अपने आशीर्वाद दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+