MP में बहनें अब मजबूर नहीं मजबूत बनेंगी, बनखेड़ी में सीएम शिवराज ने डोकरीखेड़ा डेम की दी सौगात
MP News: मध्य प्रदेश में किसान कल्याण और महिलाओं के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। सीएम शिवराज सिंह ने हाल ही में लाड़ली बहना योजना में पात्रता की शर्त में 21 वर्ष उम्र से महिलाओं को भी शामिल किया हैं। किसानों को भी हर माह केंद्र सरकार के बराबर 6 हजार रूपये अतिरिक्त राशि दी जा रही हैं।
बनखेड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के कल्याण में मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा। दूधी सिंचाई परियोजना से किसानों की समृद्धि के द्वार खुलेंगे। लाड़ली बहनों को मजबूर नहीं मजबूत बनाया जा रहा हैं। सीएम ने बनखेड़ी से अपना पुराना नाता भी बताया।
सीएम बोले कि मैंने वादा किया था कि दूधी नदी पर बांध बनाया जाएगा, वह आज पूरा हो रहा है। मुझे बनखेड़ी क्षेत्र का बहुत प्यार मिला है। आज मैं वही कर्जा चुकाने आया हूं। दूधी नदी पर 2631 करोड़ से बाँध बनेगा, जिससे इस क्षेत्र के खेतों को पानी मिलेगा और किसानों के घर में खुशहाली आएगी। दूधी नदी पर बाँध तो बनेगा ही, डोकरीखेड़ा डेम भी बनाया जाएगा। बनखेड़ी के दो मुख्य मार्ग भी उच्च गुणवत्ता के बनाये जायेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। पिपरिया बस स्टेंड का भी निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने बनखेड़ी नर्मदापुरम में 2631 करोड़ 74 लाख लागत की दूधी सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन किया। परियोजना से एक लाख 36 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में सिंचाई होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में किसानों को साल में एक फसल लेना मुश्किल होता था। अब दो ही नहीं तीन फसल ली जा रही हैं। मूंग की तीसरी फसल की खरीदी भी सरकार द्वारा की जा रही है। किसानों की समृद्धि के लिए हर कदम उठाये जा रहे हैं। दूधी नदी पर 162 मीटर लम्बाई एवं 38 मीटर ऊंचाई के बाँध का निर्माण कराया जायेगा। इस निर्मित जलाशय से 55 हजार 410 हेक्टेयर अर्थात एक लाख 36 हजार 921 एकड़ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications