VIDEO: एमपी की जेल मंत्री बोलीं, हमें नहीं पता, हम वहां नहीं थे

एक पत्रकार ने जब कुसुम मेहदेले से पूछा कि जेल के कई सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे तो उन्होंने कहा कि अब ये मामला पुराना हो गया है, अब मौका दूसरा है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल जेल से सिमी के 8 आतंकियों के भागने और उसके बाद उनके एनकाउंटर पर जहां विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है, वहीं खुद सरकार के मंत्री विवादित बयान दे रहे हैं।

Kusum Mehdele

मंगलवार को मध्य प्रदेश की जेल मंत्री कुसुम मेहदेले से जब जेल के सुरक्षा इंतजाम को लेकर पत्रकारों ने सवाल पूछे तो वो सवालों से बचती हुईं नजर आईं।

वहां मौजूद एक पत्रकार ने जब कुसुम मेहदेले से पूछा कि जेल के कई सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे तो उन्होंने कहा कि अब ये मामला पुराना हो गया है, अब मौका दूसरा है।

पत्रकार ने जब दोबारा यही सवाल दोहराते हुए पूछा कि क्या आप मानती हैं कि जेल की सुरक्षा में चूक हुई है तो उन्होंने कहा कि हमें कुछ नहीं पता, हम वहां नहीं थे। इस दौरान उन्होंने माइक को भी हाथ से दूर कर दिया।

देखिए वीडियो:-

गौरतलब है कि रविवार रात को भोपाल की सेंट्रल जेल से सिमी के 8 आतंकी एक हेड कॉन्स्टेबल की हत्या कर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने सुबह एक मुठभेड़ में आठों आतंकियों को मार गिराया था।

एनकाउंटर के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और सरकार पर सवाल उठने लगे। विपक्ष ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+