MP News: नई उचित मूल्य की दुकान के लिए निकला टेंडर, कैसे करें आवेदन, जानिए

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की 04 दुकान विहीन ग्राम पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए इच्छुक समितियां एवं समूहों से ऑनलाइन आवेदन पत्र 20 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आमंत्रित किये गए हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी भारत सिंह जमरे ने बताया कि, खरगोन अनुभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत दसंगा, महेश्वर अनुभाग के अंतर्गत महोद में एवं बडवाह अनुभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत फनगांव एवं टेमला में नवीन उचित मूल्य दुकान खोली जाना है।

Khargone

इन ग्राम पंचायतों में इच्छुक पात्र समितियां एवं समूह नवीन उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 20 जनवरी 2025 ऑनलाइन आवेदन वेबसाईट WWW.rationmitra.nic.in पर किये जा सकते हैं। उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए मप्र सहकारी सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत वर्गीकृत उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, संसाधन सोसायटी, बहुप्रयोजन सोसायटी, महिला स्व सहायता समूह एवं संयुक्त वन प्रबंधन समिति पात्रता रखती है।

मध्यप्रदेश में लगातार उचित मूल्य की दुकानों के खुलने का सिलसिला जारी है, जहां उचित मूल्य की इन दुकानों के खुलने पर आमजन को सुविधा मिलेगी, इतना ही नहीं उचित मूल्य की दुकानों के खुलते ही लोगों को सरकारी राशन मिलने से राहत मिलेगी. लगातार खुल रही सरकारी राशन यानि उचित मूल्य की दुकानों को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारी हो चुकी हैं. वहीं अब जल्द ही उचित मूल्य की राशन दुकान खुल सकेगी.

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर उचित मूल्य की दुकाने खोली जा चुकी है, जहां इन दुकानों के खुलने से आमजन को सुविधा मिली है. वहीं अब एक बार फिर उचित मूल्य की दुकाने खुलने पर आमजन को राहत मिलती नजर आएगी, जहां इन दुकानों पर राशन मिलने से लोगों को उचित दर पर राशन मिल सकेगा. शासन-प्रशासन की ओर से उचित मूल्य की दुकानों पर लगातार जांच अभियान चलाया जाता है, जिससे लोगों को सही राशन समय-समय पर दिया जाता है.

ये भी पढ़े- Indore में सस्ते प्लाटों का सरकारी मेला, जरूरतमंदों को मिला आशियाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+