Indore में सस्ते प्लाटों का सरकारी मेला, जरूरतमंदों को मिला आशियाना

मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा आवासहीनों के लिए अभिनव पहल करते हुए दो दिवसीय विशाल आवास मेला लालबाग में लगाया गया। मेले को जरूरतमंदों का बेहतर प्रतिसाद मिला।

मेले में 26 हजार से अधिक लोगों ने रुचि दिखाई तथा अपना पंजीयन कराया। लगभग 1150 से अधिक प्लॉट/फ्लैट की बुकिंग और आवंटन भी किया गया। इससे जरूरतमंद आवासहीनों को सहजता के साथ आवास प्राप्त हो गए और उनके अपने आशियाने का सपना साकार हुआ। यह मेला जनकल्याण अभियान और सुशासन सप्ताह के चलते आयोजित किया गया।

Indore

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि, आवासहीनों को विभिन्न कॉलोनियों में सहजता के साथ आवास उपलब्ध कराने के लिए यह मेला आयोजित किया गया। मेले को बेहतर प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। मेले में खरीददारों ने खुशी जाहिर की और जिला प्रशासन के प्रयासों को सराहना की। उन्होंने कहा कि इस मेले के माध्यम से अपने आशियाने का सपना साकार हुआ।

आवास मेले के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के नागरिकों को प्लॉट/फ्लेट खरीदने का सुनहरा अवसर दिया गया। संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी ने बताया कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत खरीददारों को प्लॉट/फ्लैट का आवंटन किया गया, जिन खरीदारों ने अपनी रुचि प्रदर्शित की है उनका डाटाबेस तैयार किया गया है उन्हें प्लॉट/फ्लैट के आवंटन की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस मेले में इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित की जा रही लगभग 150 कॉलोनियों में EWS-LIG के लिये आरक्षित 6 हजार से अधिक भूखण्डों व फ्लेटों के विक्रय के लिए स्टॉल लगाये थे। विभिन्न बैंकों द्वारा भी ऋण प्रक्रिया के लिए अपने स्टॉल लगाए गए।

कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मेले का अवलोकन किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस मेले का भरपूर लाभ लें। उन्होंने मेले के प्रत्येक स्टॉल पर जाकर मेले की गतिविधियों को देखा। उन्होंने स्टाल पर कॉलोनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। साथ ही उन्होंने मेले में पधारे नागरिकों से भी संवाद किया।

ये भी पढ़े- Indore में लगा सरकारी आवास मेला, सस्ते मिल रहे प्लॉट, कैसे होगी बुकिंग, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+