किशनबाग अस्पताल का ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया निरीक्षण, देखे विकास कार्य
MP News: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रविवार 11 फरवरी को ग्वालियर पहुंचे। यहां वार्ड क्रमांक-1 के रामाजी का पुरा में एबी रोड स्थित किशनबाग अस्पताल सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने पंचवटी कालोनी के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आरआर टावर से कटीघाटी फोरलेन रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य में अतिक्रमण, हैण्ड पम्प, ट्रांसफार्मर, बिजली पोल के आ रही बाधाओं को जल्द दूर करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने किशनबाग के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किशनबाग-बरागांव मार्ग निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्माण की खामियों को सुधारने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, ऊर्जा मंत्री ने रविवार की सुबह हजीरा स्थित नव निर्माणाधीन एलीवेटेड रोड के मार्ग में आई 22 दुकानों के मालिकों को नवीन दुकानों के साथ-साथ 10-10 हजार रुपए के चैक वितरित किए।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री के साथ प्रयाग सिंह तोमर, सतेन्द्र शर्मा, रामनिवास सिंह तोमर, श्याम गौड़, पूर्व पार्षद जगत कौरव, अनुविभागीय दंडाधिकारी अतुल सिंह, तहसीलदार सत्येन्द्र सिंह तोमर, अपर आयुक्त नगर निगम आरके श्रीवास्तव के अलावा नगर निगम के जोनल अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications