MP Election Result 2023: शिवराज-सिंधिया की जोड़ी ने कर दिया कमाल, नतीजों के बीच छाया दोनों का ये Video
MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। जारी मतगणना में बीजेपी कई सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बीजेपी 153 सीटों पर आगे चल रही है।
रुझानों में मध्य प्रदेश में पूरी बहुमत से बीजेपी की सरकार बन रही है। इस बड़ी जीत में शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया की जोड़ी चर्चा में आ गई है। दोनों की जोड़ी ने मध्य प्रदेश में कमाल कर दिया। जिसके चलते यह भारी जीत मिली है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चुनावों का कर रहे थे अवलोकन
वहीं, इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी नेता नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भोपाल में वोटों की गिनती जारी रहने के दौरान चुनाव परिणामों का अवलोकन कर रहे हैं।
बीजेपी को 163 सीटों पर मिली जीत
मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती संपन्न हो गई। बीजेपी को 163 सीटों पर जीत मिली है। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बन रही है। शिवराज सिंह ने इसे मोदी की गारंटी की जीत बताई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को हमने जमीनी स्तर पर काम किया।
लाडली योजना बनी जीत का फैक्टर
साथ ही लाडली योजना बीजेपी के लिए संजीवनी का काम किया। मताएं और बहनों ने जमकर प्यार लुटाया है। मामा की इस योजना से महिलाएं जमकर बीजेपी के पक्ष में वोटिंग की।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्यस सिंचाई से लकर सभी क्षेत्रों में काम किया। यह काम एक दो दिन में नहीं होता है, बल्कि कई सालों से हमलोग कर रहे थे। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बन रही है।
यह भी पढ़ें- bhopal madhya: भोपाल की मध्य विधानसभा में वोटों की गिनती शुरू, सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती












Click it and Unblock the Notifications