bhopal madhya: भोपाल की मध्य विधानसभा से आरिफ मसूद की बड़ी जीत, करीब 16 हजार वोटों से ध्रुव नारायण की हार
MP Assembly Election 2023 के लिए मतगणना का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी भोपाल की हाई प्रोफाइल सीट मध्य विधानसभा सीट पर भी मतगणना शुरू हो चुकी है। बता दे मध्य विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है, लेकिन अभी इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।
मध्य विधानसभा सीट भोपाल जिले के अंतर्गत आती है। आरिफ मसूद 25181 वोटों से आगे चल रहे है। मसूद लगातार बढ़त बनाए हुए है। इस तरह उनकी जीत लगभग पक्की लग रही है।

राजधानी की कुल 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी 5 और कांग्रेस उम्मीदवार 2 सीट पर आगे चल रहे हैं। गोविंदपुरा से कृष्णा गौर, हुजूर से रामेश्वर शर्मा, दक्षिण पश्चिम से भगवान दास सबनानी, बैरसिया से विष्णु खत्री और नरेला से विश्वास सारंग आगे चल रहे हैं। भोपाल मध्य से कांग्रेस के आरिफ मसूद और उत्तर से आतिफ अकील आगे चल रहे हैं।
बता दे मध्य विधानसभा से कांग्रेस ने मौजूदा विधायक आरिफ मसूद को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने अपने पुराने पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह( Dhruv Narayan Singh) पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया था। मध्य विधानसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर बताई जा रही है। ऐसे में मध्य विधानसभा के परिणाम बड़े रोचक होने वाले है।
बता दे 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को करीब 15000 वोटो से चुनाव हरा दिया था। इसके बाद से यहां पर कांग्रेस का कब्जा है। मध्य विधानसभा में बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटर और युवा वोटर शामिल है। अब भाजपा को लाडली बहन योजना का कितना फायदा मिला और कांग्रेस को नारी सम्मान योजना की गारंटी का कितना लाभ मिला है, ये परिणाम ही बताएंगे।
भोपाल जिले में भोपाल मध्य विधानसभा सीट आती है। यहां से बीजेपी की तरफ से ध्रुव नारायण सिंह और कांग्रेस से आरिफ मसूद चुनावी मैदान में हैं। यहां 17 नवंबर को मतदान हुआ 60.54% वोट पड़े, जिसमें मेल वोटर 61.5% और फीमेल वोटर 59.54% हैं।
पिछले साल 2018 में भोपाल मध्य सीट पर 58.1% वोट पड़े थे और इस सीट पर हम वोटों की लाइव काउंटिंग के आधार पर अपडेट दे रहे हैं। मध्य प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को 77% मतदान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications