Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok sabha Chunav 2024: MP चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया, 9 लाख वोटों से जीतेंगे खजुराहो लोकसभा सीट

Khajuraho MP News: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश का विकास करने के साथ दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। PM मोदी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में कहा था कि क्या आप सब मेरा एक काम करेंगे तब हम सब ने कहा था, करेंगे।

उन्होंने कहा था कि मेरा प्रणाम लाभार्थियों तक पहुंचा देना। हमें उनके द्वारा की गई अपेक्षाओं की पूर्ति करते हुए हर लाभार्थी को उनका प्रणाम पहुंचना है और संपर्क करना है।

MP election in-charge Mahendra Singh said Khajuraho will win Lok Sabha seat by 9 lakh votes

यह बात लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने पन्ना में आयोजित लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति, जिला पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा कहा कि हम सबको प्रत्येक बूथ पर 370 कमल के फूल वोट के रूप में पार्टी में नए जोड़ने हैं।

महेंद्र सिंह ने कहा किभाजपा में कमल का फूल ही प्रत्याशी होता हैं। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र को हमें 9 लाख वोटों से जीतना है। आप सभी कार्यकर्ताओं ने 8 लाख का लक्ष्य लिया था। मुझे ऐसा लगता है कि जब आप लोग पिछले चुनाव में टिकट मिलने की पश्चात 12 दिनों में चार लाख वोटो से प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा को चुनाव जिता सकते हैं तो निश्चित तौर पर अब हमारी जीत 9 लाख वोटो से होनी चाहिए। यही हमारा लोकसभा की जीत का लक्ष्य है।

MP election in-charge Mahendra Singh said Khajuraho will win Lok Sabha seat by 9 lakh votes

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा को ऐतिहासिक विजय के साथ दिल्ली भेजें

डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभाओं में पार्टी विधानसभा चुनाव जीती है। हम सभी कार्यकर्ताओं को पिछले चुनाव से हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी जोड़ने के साथ 10 प्रतिशत वोट शेयर भी बढ़ाना है। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय के साथ दिल्ली भेजें।

उन्होंने कहा कि खजुराहो लोकसभा में नव मतदाताओं की संख्या लगभग 2,60,905 है। हमें इन सभी मतदाताओं के सम्मेलन करने हैं और पचासी वर्ष के ऊपर के मतदाताओं एवं दिव्यांग जनों की सूची बनाकर वोट लेने के लिए उनसे आग्रह करना है।

मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाकर देश को परम वैभव पर ले जाने का कार्य करना है

डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता महती भूमिका निभाएं। 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं। श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर देश को परम वैभव पर ले जाने का कार्य प्रशस्त करना है। विराट विजय के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी के बूथ विजय अभियान के तहत प्रतिदिन 2 घंटे अपने बूथों पर जाकर पार्टी के पक्ष में सशक्त वातावरण बनाने का प्रयास करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो गरीब कल्याण और जनकल्याण के जो व्यापक कार्य किए हैं उन कामों को जन-जन तक लेकर जाना है।

उन्होंने कहा कि विगत 10 वर्षा में श्री मोदी जी की जन हितैषी योजनाओं से सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है, सरकार के पक्ष में देश में ऐतिहासिक वातावरण हैं। बस इस विश्वास को पोलिंग बूथ तक ले जाकर मत के रूप में परिवर्तित करवाना ही हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व को निभाकर और लाभार्थियों को श्री नरेन्द्र मोदी जी की राम राम पहुंचा कर 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है। हम सब जानते हैं कि चुनाव जीतना अलग बात है और लोगों का दिल जीतना अलग बात है परन्तु श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लोगों का दिल जीता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+