MP election 2023: निवाड़ी में यूपी डिप्टी सीएम ने सपा प्रत्याशी के लिए बताई जेल की जगह, कांग्रेस पर किया हमला
MP election 2023: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य निवाड़ी पहुंचे और उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। निवाड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल जैन के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से वोट मांगे।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्त पार्टी बन चुकी है तो वही कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार विधानसभा चुनाव हार रहे हैं सपा को लेकर वह बोले कि सपा ने अपने गुंडों को यहां चुनाव लड़ने भेजा है।

इनकी गुंडागर्दी हमने उत्तर प्रदेश में खत्म की है। यह विधानसभा में भेजने वाले नही जेल जाने वाले लोग है। दरअसल निवाड़ी विधानसभा से सपा प्रत्याशी मीरा यादव के पति दीपनारायण उत्तर प्रदेश झांसी के मूल निवासी है। झांसी में दीपनारायण पर लूट, मारपीट जैसे कई मुकदमे दर्ज है। अभी हाल ही गैंगस्टर के तहत इनकी बेशकीमती जमीनें जप्त की जा चुकी है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications