MP election 2023: ‘टिकट बदल हो गई है कांग्रेस', सीएम शिवराज सिंह का बयान
mp election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने चार सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया सामने आई है।
मीडिया से बातचीत करते हुए मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब कांग्रेस टिकट बदल कांग्रेस बन गई है कांग्रेस ने घबराकर कई जगह टिकटों में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत बहुत ही अजब-गजब हो गई है।

शिवराज ने कहा कि बीजेपी को जनसमर्थन मिल रहा है और हम लोग जनता के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी 230 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित करने के बाद चार सीटों के प्रत्याशी बदल दिए।
अब सुमावली से विधायक अजब सिंह कुशवाह और बड़नगर से मुरली मोरवाल ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जबकि, पिपरिया सीट से स्थानीय व्यक्ति वीरेन्द्र बेलवंशी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। जावरा में वीरेंद्र सिंह सोलंकी पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। इसके पहले कांग्रेस पार्टी गोटेगांव और पिछोर सीट के प्रत्याशी बदल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications