MP Election 2023: सागर में सीएम शिवराज सिंह का 7 नवंबर को रोड शो और सभा, बीजेपी के पक्ष में मांगेंगे जन समर्थन
MP election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम शिवराज सिंह चौहान के दौरे जारी हैं। 7 नवंबर को मुख्यमंत्री सागर जिले पहुंचेंगे। जहां कई सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में जन समर्थन जुटाएंगे। रोड शो और सभा के जरिए प्रदेश की कई सीटों पर सीएम प्रचार कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर के देवरी विधानसभा पहुंचे थे और एक जनसभा को संबोधित किया था। रविवार के दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सागर जिले की विधानसभाओं में जनसभाएं की थी, केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योति निरंजना भी सागर के दौरे पर रहीं।

बीजेपी ने सीएम के आगमन और कार्यकर्मों को लेकर जोरदार तैयारियां की हैं। पार्टी अपनी सरकार के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान कर रही हैं। साथ ही कमलनाथ सरकार के 15 माह के कार्यकाल की तुलना भी बता रही हैं।
सभी दिग्गज नेता कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इस बार भी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। सागर जिले में आठ विधानसभा सीटें हैं और इस बार चार सीटों पर कांग्रेस की महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरी हैं। वहीं नरयावली और बंडा सीट पर कुछ बागियों ने छोटे दलों से टिकट हासिल कर चुनाव प्रचार को रोचक बना दिया हैं।












Click it and Unblock the Notifications