MP election 2023: हे राम! टिकट न मिलने से अब तो विधायक रो रहे फूट-फूटकर, बोले- सपने में भी नहीं सोचा था
MP election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट से महरूम नेता जी की भीड़ में सिर्फ कोहराम ही नहीं मच रहा, बल्कि कई जगहों पर नेता जी ने अब रोना शुरू कर दिया हैं। दो अलग-अलग इलाकों से आयी ऐसी ही तस्वीरों को देख पब्लिक हस रही हैं।
सियासत के बाजार में कहा जाता हैं कि राजनीति से जुड़े नेता-जनप्रतिनिधि जनता के आंसू पोंछने का काम करते हैं। वादा करते है कि कभी उनकी आंखों में आंसू नहीं आने देंगे। लेकिन एमपी में तो गजब ही हो रहा हैं। आंसू पोंछने वाले खुद रोने लगे हैं।

Recommended Video
पहला मामला छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा का हैं। यहां से बीजेपी विधायक राजेश प्रजापति का रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस चुनाव में उनको पार्टी ने टिकट नहीं दिया। मीडिया सिर्फ यही सवाल कर लिया कि ऐसा क्या हुआ कि उनका टिकट कट गया? फिर क्या था प्रजापति की अश्रुधारा निकल पड़ी।
राजेश प्रजापति ने 2018 में चुनौती भरे उस माहौल में चुनाव जीता था, जब छतरपुर जिले की 6 विधानसभा सीटों में से 5 सीट भाजपा हार गई थी। एक मात्र चंदला सीट थी,जिसमे राजेश प्रजापति ने कमल खिलाया था। पार्टी ने इस बार राजेश प्रजापति की जगह दिलीप अहिरवार पर भरोसा जताया हैं।
कुछ इस तरह की ही तस्वीर आष्टा से विधायक रघुनाथ मालवीय की सामने आई। बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में जब केंची चली तो मालवीय का नाम इस बार उड़ गया। जब लिस्ट आई और मालवीय के नाम की जगह जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह का नाम दिखा तो समर्थकों में भी मायूसी छा गई।
सिटिंग एम्एलए मालवीय ने समर्थकों की बैठक बुलाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टिकट कटने का उनका दर्द छलक आया और वह रोने लगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह की परिस्थिति निर्मित हुई हैं, इसके बारे में सपने में भी नहीं सोचा था। कही खुशी कही गम भरे माहौल में अब पब्लिक के भी अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ तो संवेदना तक जता रहे हैं।रोने वाले सिटिंग एमएलए आगे क्या करेंगे, फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications