MP News: सबसे बड़े प्याज ने चौंकाया, CM मोहन यादव ने हाथ में लेते ही दिया ऐसा रिएक्शन
"मध्यप्रदेश में जैविक खेती-पद्धतियां और मूल्य संवर्धन" विषय पर राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आगर-मालवा जिले के प्रगतिशील किसान राधेश्याम परिहार द्वारा अपने जैविक उत्पादन प्रदर्शित किये गए, प्रदेश स्तरीय जैविक उत्पाद में परिहार का 850 ग्राम का प्याज आकर्षण का केंद्र बना रहा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा जैविक तरीके से उत्पादित 850 ग्राम के प्याज की प्रशंसा की गई तथा कृषक से जैविक तरीके से उत्पादित फसले, आय आदि की जानकारी लेकर कृषक परिहार को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ ही कृषि मंत्री एंदल सिंह कसाना, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग भोपाल के सचिव एम सेलवेंद्रम, डायरेक्टर कृषि विभाग अजय गुप्ता एवं प्रशासनिक अमले ने प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में आगर-मालवा जिले से कृषक परिहार द्वारा लगाई गई एकमात्र प्रदर्शनी में प्राकृतिक एवं जैविक फसलों जैसे प्याज, लहसुन, हल्दी, मिर्ची, संतरा, चिया सीडस, किनोवा, शतावर, सफेद मूसली का अवलोकन कर कृषक के कार्यां की सराहना की है।
किसानों को मिलेगी सम्मान निधि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को वर्ष में कुल 6 हजार रुपये की राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किश्त का वितरण 24 फरवरी को किया जाएगा। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु हितग्राही किसानों की जमीन लिंक, आधार एवं बैंक खाता डीबीटी हेतु इनेवल एवं ई-केवायसी होना जरूरी है।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाभ देने के लिए उक्त कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। हितग्राही किसानों की भूमि की जानकारी लिंक करना प्रत्येक हितग्राही के साथ भूमि की जानकारी को लिंक किया जाना है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो "मध्यप्रदेश में जैविक खेती-पद्धतियां और मूल्य संवर्धन" विषय पर राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में आगर-मालवा जिले के प्रगतिशील किसान राधेश्याम परिहार द्वारा अपने जैविक उत्पादन प्रदर्शित किये गए, प्रदेश स्तरीय जैविक उत्पाद में परिहार का 850 ग्राम का प्याज आकर्षण का केंद्र बना रहा।
ये भी पढ़े- MP News: शुरू हो रही गेहूं की सरकारी खरीदी, उपार्जन केंद्र आने वाले किसान इस बात का रखें ध्यान












Click it and Unblock the Notifications