नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया शुभारंभ, कही ये अहम बात

MP News: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल शनिवार को रीवा पहुंचे। यहां दो दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जांच एवं उपचार शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरे विन्ध्य क्षेत्र में तंबाकू, सुपारी तथा गुटखे के अधिक प्रयोग के कारण मुख कैंसर के रोगी बड़ी संख्या में हैं। तीसरी और चौथी स्टेज में पहुंचने पर पीड़ित को असहनीय पीड़ा होती है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि कैंसर का समय पर यदि पता चल जाए तो पूरी तरह से बचाव हो जाता है। उन्होंने कहा कि कैंसर रोग के उपचार के लिए 32 करोड़ रुपए की लीनेक मशीन तथा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 12 करोड़ की एमआरआई मशीन शीघ्र ही स्थापित होगी। मऊगंज सिविल हास्पिटल में सुविधाएं बढ़ाने का काम लगातार जारी है।

MP Deputy CM Rajendra Shukla

सभी सिविल अस्पतालों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को इतना सशक्त किया जाएगा कि रोगी को जिला अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग में 13 हजार पदों में शीघ्र ही भर्ती की जाएगी। इनमें से 3323 पदों के लिए नियुक्ति पत्र 29 फरवरी को जारी किए जा रहे हैं।

कहा कि शीघ्र ही दो हजार विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। रीवा में मार्च माह में विशाल जांच एवं उपचार शिविर लगाया जाएगा। कैंसर शिविर में सहयोग देने के लिए डॉ.धारकर की टीम के सदस्यों सहयोग देने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं, अस्पतालों, सामाजिक संगठनों को डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सम्मानित किया।

इस दौरान सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि डिप्टी सीएम की विशेष पहल पर विन्ध्य क्षेत्र को आज कैंसर उपचार शिविर के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मिली है। गांव-गांव शिविर लगाकर जो संभावित कैंसर रोगी चिन्हित किए गए हैं, उन्हें समय पर उपचार से नया जीवनदान मिलेगा।

लोगों को किया जाएगा जागरूक
इंदौर कैंसर फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. धारकर ने बताया कि समय पर जांच करा लेने से एक तिहाई कैंसर रोगियों को इसके प्रकोप से बचाया जा सकता है। भारत में कई कारणों से महिलाओं में स्तन कैंसर तथा सर्वाइकल कैंसर होता है। संकोच के कारण महिलाएं इसके प्रारंभिक लक्षणों पर किसी से चर्चा नहीं करती हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है।

रीवा संभाग में एक लाख 20 हजार 904 व्यक्तियों की जांच की गई। इनमें से 1072 में मुख कैंसर तथा 682 महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। डॉ. धारकर की टीम इनकी जांच और उपचार करेगी। समारोह में विभिन्न रोगों के जांच और उपचार की पुस्तिका का विमोचन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+