MP: दबंग MLA का एटीट्यूड, रामबाई झुकेगी नहीं... भले फांसी चढ़ा दो, एफआईआर पर रिएक्शन
सागर, 2 अक्टूबर। मप्र के दमोह में दो दिन पहले बसपा की दबंग विधायक रामबाई द्वारा कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य को अपशब्द कहने के बाद उन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके रिएक्शन पर रामबाई बोलीं कि अपशब्द कहने पर मुझे खेद है, गुस्से में बोल गईं, लेकिन ठीक इसके विपरीत एफआईआर को लेकर उनका कहना था कि ऐसी एफआईआर बहुत देखी हैं, फंासी पर तो चढ़ा नहीं देंगे? फर्जी एफआईआर हम पर पहले भी दर्ज हुई हैं, यदि जनता के हक के लिए फांसी पर भी चढ़ना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे!

दमोह में पथरिया विधायक रामबाई परिहार और कलेक्टर एस कृष्ण चैतनय के बीच जनसमस्या के दौरान विधायक द्वारा कलेक्टर को ढोर, आंखे फूट गई क्या तुम्हारी, बेवकूफ आदमी जैसे अपशब्द कहने के बाद एमएल के खिलाफ जिला प्रशासन से लेकर आईएएस लॉबी तक में तीखा आक्रोश है। मामले में सबके दबाव के बाद कलेक्टर ने पुलिस में एफआईआर तो दर्ज करा दी है, लेकिन उनकी अपने अधीनस्थों को सलाह दी गई है कि ऐसी घटनाएं होती रहेंगी, आप लोग अपना काम जिम्मदारी और ईमानदारी से करें। आपको यदि कोई गाली देता है तो कलेक्टर के नाते वह भी तो मुझे ही लगती है।

मुझे अफसोस है, लेकिन फांसी पर तो नहीं चढ़ा देंगे
पथरिया से बहुजन समाजपार्टी की विधायक रामबाई परिहार ने कहा है कि मैंने कलेक्टर को जो अपशब्द कहे थे, उसके लिए मुझे अफसोस है, लेकिन हर बात में जांच करा लेंगे, पात्रता दिखवा लेंगे, दिखवा लेंगे बोल रहे थे, इसलिए मुझे गुस्सा आ गया था। इधर एफआईआर दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि ऐसी फर्जी एफआईआर पहले भी बहुत हुई हैं, मुझे फांसी पर तो चढ़ा नहीं देंगे? यदि जनता के हक की लड़ाई लड़ते हुए मुझे फंासी पर भी चढ़ना पड़ा तो मैं पीछे नहीं हटूंगी।
आईएएस एसोसिएशन भी एमएलए के विरोध में आई
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार एमएलए द्वारा कलेक्टर को अपशब्द कहे जाने के बाद मप्र आईएएस एसोसिएशन ने भी इस मामले में विधायक के खिलाफ आक्रोश जताया है। इसके अलावा मप्र कर्मचारी संगठन व प्रशासन के नीचे काम करने वाले कर्मचारियों के अन्य संगठनों ने लिखित में कलेक्टर को पत्र सौंपे हैं कि विधायक फील्ड में उन लोगों के साथ भी जब-तब अभद्रता व अपशब्दों का उपयोग करती रहती हैं। इनके खिलाफ एक्शन होना ही चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications