MP में कांग्रेस करेगी कमबैक, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का खास प्लान तैयार
MP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, किन कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल पड़ी है, तो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है।
इधर, अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सियासी भविष्य पर भी संकट गहराने लगा है, जहां सियासत के के जानकारों की माने तो एमपी में मिली बड़ी हार के बाद कमलनाथ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

कांग्रेस का खास प्लान तैयार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है। वहीं राजधानी भोपाल में संभागवार नेताओं को बुलाकर हाईकमान को ओर से चर्चा की जा रही है। इधर, अब कांग्रेस एक बार फिर कमलनाथ के नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। साथ ही लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रह सकती है। यही कारण है की कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।
क्या कांग्रेस बदल सकती है अध्यक्ष?
मध्य प्रदेश में कांग्रेस जल्द ही नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है, जिसे लेकर वर्तमान में जो नाम चल रहे हैं उनमें प्रमुख तौर पर कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार, जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक जीतू पटवारी के नाम शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि, मिशन 2024 को देखते हुए कांग्रेस मध्य प्रदेश में आदिवासी चेहरे को अपना प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है, जहां इन्हीं संभावनाओं के चलते विधायक उमंग सिंगार का नाम इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहा है। वहीं यदि संगठन बड़े नेताओं पर अपना भरोसा जाता है तो इसमें जीतू पटवारी जैसे नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़े- MP News: कौन हैं उमंग सिंघार? जिन्हें बनाया जा सकता है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, जानिए












Click it and Unblock the Notifications