MP News: कौन हैं उमंग सिंघार? जिन्हें बनाया जा सकता है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, जानिए
MP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, किन कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल पड़ी है, तो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है।
इधर, अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सियासी भविष्य पर भी संकट गहराने लगा है, जहां सियासत के के जानकारों की माने तो एमपी में मिली बड़ी हार के बाद कमलनाथ कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। वहीं हाई कमान की ओर से हार को लेकर मंथन किए जाने के बाद कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने पर भी विचार किया जा सकता है। वहीं अब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तमाम नाम चलते दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें पार्टी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

कौन हैं उमंग सिंघार?
उमंग सिंघार कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं, जहां मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल से आने वाले उमंग सिंघार निमाड़ अंचल के बड़े नेता माने जाते हैं। इतना ही नहीं उमंग सिंगार अलग-अलग पदों पर रहकर पार्टी के लिए जिम्मेदारी निभा चुके हैं, तो वहीं सिंगार का परिवार भी कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। उमंग सिंगार की बुआ स्व. जमुना देवी मध्य प्रदेश की उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं, तो वहीं जमुना देवी के बाद अब उमंग सिंगार सियासत में समाज सेवा का दायित्व निभा रहे हैं। वर्तमान में उमंग सिंगार निमाड़ अंचल के गंधवानी से विधायक हैं, तो वहीं इससे पहले सिंगार अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
इन नामों की चर्चा
मध्य प्रदेश में कांग्रेस जल्द ही नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है, जिसे लेकर वर्तमान में जो नाम चल रहे हैं उनमें प्रमुख तौर पर कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार, जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक जीतू पटवारी के नाम शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि, मिशन 2024 को देखते हुए कांग्रेस मध्य प्रदेश में आदिवासी चेहरे को अपना प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है, जहां इन्हीं संभावनाओं के चलते विधायक उमंग सिंगार का नाम इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहा है। वहीं यदि संगठन बड़े नेताओं पर अपना भरोसा जाता है तो इसमें जीतू पटवारी जैसे नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़े- MP News: कौन हैं जीतू पटवारी, जिन्हें कांग्रेस बना सकती है प्रदेश अध्यक्ष, जानिए












Click it and Unblock the Notifications