MP CM: मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर-प्रहलाद पटेल समेत 5 सांसदों का इस्तीफा, एमपी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी के संकेत
MP CM: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत में कई दिग्गज शामिल रहे। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल समेत पांच सांसद भी चुनाव जीते। इन सभी ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।
तोमर-पटेल के अलावा इस्तीफ़ा देने वाले सांसदों में सीधी से रीती पाठक, जबलपुर सांसद राकेश सिंह और गाडरवारा से सांसद उदय प्रताप सिंह शामिल हैं। इस्तीफे के बाद अब यह साफ़ हो गया कि ये सभी प्रदेश की राजनीति के बड़े चेहरे होंगे।

सीएम के नाम का भी ऐलान होना हैं। केन्द्रीय समिति अब बहुत जल्द मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती हैं। यदि यूपी पैटर्न पर सहमति बनी तो इस बार राज्य को डिप्टी सीएम भी मिलेंगे। ऐसे में नवनिर्वाचित विधायक इन पूर्व सांसदों की लॉटरी खुल सकती हैं। मंत्री, डिप्टी सीएम और संभव हुआ तो सीएम भी इन नामों से कोई हो सकता हैं।
तीसरे केन्द्रीय मंत्री के तौर पर फग्गन सिंह कुलस्ते भी चुनाव मैदान में थे, लेकिन वह हार गए। 2024 के मद्देनजर नई सरकार के गठन की इस बार अलग तरह की तस्वीर सामने आ सकती हैं। बीजेपी अपनी इस जीत की ताकत को आगामी लोकसभा चुनाव में भी इस्तेमाल करना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications