भोपाल गौरव दिवस की CM मोहन यादव ने शुभकामनाएं, कही ये खास बात

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल गौरव दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि हम सभी संकल्प लें कि भोपाल की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं प्रगति के प्रयासों में सहभागिता करेंगे।

भोपाल दिवस की बधाई देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार 01 जून को अपने 'X' हैंडल से एक तस्वीर शेयर की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, भोपाल गौरव दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि वर्ष 1949 में आज ही के दिन भोपाल का विलीनीकरण हुआ था। इसके लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को सादर नमन करता हूं, जिनके बलिदान से भोपाल को उज्ज्वल भविष्य प्राप्त हो सका।

आइए, हम सभी संकल्प लें कि भोपाल की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं प्रगति के प्रयासों में सहभागिता करेंगे। आपको बता दें कि देश की आजादी के बाद भी ढाई साल तक मध्यप्रदेश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा रहा।

देश में इसका विलीनीकरण 1 जून 1949 को हुआ। यही वो दिन था जब भोपाल गुलामी से आजाद हुआ और देश का तिरंगा यहां शान से लहराता दिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+