'PM मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित', गरुग्राम में बोले एमपी सीएम मोहन यादव
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 9 मार्च को हरियाणा के गुरुग्राम पहुंचे। यहां भाजपा कार्यालय गुरुकमल में आयोजित क्लस्टर मीटिंग में शामिल हुए और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान सीएम यादव ने कहा, 'मोदी सरकार नहीं होती तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 कोई नहीं हटा सरका था।'
सीएम यादव ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देशवासी खुद को सुरक्षित महसूस करते है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से स्पष्ट है कि 400 पार के संकल्प की सिद्धि हेतु प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलेगा। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा समेत देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजयी अभियान का शुभारंभ कर दिया है।

इससे पहले डॉ. यादव का कार्यालय पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वागत किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नूंह में आयोजित कार्यक्रम के बाद गुरुकमल कार्यालय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे। बैठक में सीएम यादव ने लोकसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि हम भगवान राम और कृष्ण की संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सनातन संस्कृति को आगे लेकर जा रही है। उन्होंने कहा कि 10 सालों में उज्जैन, बनारस का पुनरुत्थान हुआ और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बना।
उन्होंने कहा कि अब जल्द ही लोकसभा चुनावों की घोषणा होगी। चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत हितों को दरकिनार कर पार्टी हित के काम में जुटना है। जिस कार्यकर्ता को जो काम मिला है उसी काम में सर्वश्रेष्ठ देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत लोकतंत्र जिंदा है।












Click it and Unblock the Notifications