'राहुल गांधी की पदयात्रा, 'कांग्रेस छोड़ो यात्रा' बन गई', सीधी में बोले CM मोहन यादव
Lok Sabha Election 2024 के लिए आज (बुधवार 20 मार्च) से मध्यप्रदेश में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सीधी पहुंचे और लोकसभा प्रत्याशी राजेश मिश्रा का नामांकन दाखिल कराया। नामांकन कार्यक्रम के बाद सीधी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा कटाक्ष किया।
सीएम मोहन यादव ने सीधी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ऐसी कहावत है कि पूत के पैर पालने में दिखाई देते है..अभी से कांग्रेस की यही हालत है। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीट है, लेकिन 29 लोकसभा सीट पर अभी कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। एक भी नामी-गिरामी आदमी कांग्रेस का मैदान में नहीं आ रहा।

इस दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना ही उनपर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यहां पर आपके नेता पदयात्रा निकाली थी और लोग बोल रहे है कि वो पदयात्रा नहीं...कांग्रेस छोड़ो यात्रा थी। जहां-जहां से यात्रा गई, लोग वहां-वहां से कांग्रेस का साथ छोड़ते चले गए। सीएम यादव ने कहा कि अब तो कांग्रेस के नेता भी भाजपा का नारा बोल रहे है...अबकी बार 400 पार।
सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए दिन-रात कार्यरत है। इसी क्रम में आज सीधी से लोकसभा प्रत्याशी राजेश मिश्रा के नामांकन कार्यक्रम एवं रोड शो में सहभागिता कर राजेश जी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाकर पीएम मोदी के "अबकी बार 400 पार" के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications