MP News: मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने क्यों कहा कि राहुल गांधी को नाक रगड़कर मांगनी चाहिए माफी, जानिए

MP News: संसद में सोमवार को राहुल गांधी द्वारा दिए गए हिंसक बयान का विरोध शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि राहुल गांधी को नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा किए गए बयान से पूरा हिंदू समाज लज्जित हुआ है और उसे इसे ठीक करने की जरूरत है।

उज्जैन में भी दिगंबर अखाड़ा के संतों ने मंगलनाथ मंदिर रोड पर इकट्ठा होकर नारेबाजी की। वे मांग कर रहे हैं कि राहुल गांधी अपने बयान को वापस लें और माफी मांगें। CM डॉ मोहन यादव ने इसे एक गंभीर मुद्दा माना है और उन्होंने राहुल गांधी को संसद में दिए गए बयान के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

MP CM Mohan Yadav said that Rahul Gandhi should apologize on Hindu issue

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में कहा, "जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं, वे 24 घंटे हिंसा, हिंसा, हिंसा; नफरत, नफरत, नफरत; असत्य, असत्य, असत्य।" इस बयान पर लोकसभा में भी हंगामा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खड़े होकर आपत्ति जताई।

डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के हिंसक बयान पर कहा, "राहुल के बयान से पूरा हिंदू समाज लज्जित हुआ है। हिंदुओं को हिंसक बताना उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है। देश में नेता प्रतिपक्ष हिंदुओं को लज्जित करेंगे, तो उन्हें कैसे बर्दाश्त कर सकता है। इस कारण राहुल गांधी को नाग रगड़कर माफी मांगनी चाहिए।"

राहुल गांधी हिंदुओं को आहत करने का कर रहे काम- महंत

दिगंबर अखाड़ा के महंत शिवदास त्यागी जी ने कहा, "राहुल गांधी हिंदुओं को आहत करने का काम कर रहे हैं। सभी लोग राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बहिष्कार करें। 20 लाख नागा साधु सड़क पर आ गए, तो कांग्रेस को भागने के लिए जगह नहीं मिलेगी। कांग्रेस इस पर माफी मांगे। नहीं तो संत समाज सड़कों पर प्रदर्शन करेगा।"

अखाड़े के विनय दास जी महाराज ने पूछा, "महाकाल की सवारी पर पत्थर कौन फेंकता है? क्या सनातनी इस तरह के काम करते हैं?"

अखाड़े के संत मुनिशरण दास त्यागी ने कहा, "राहुल ने ऐसा बयान देकर अपराध किया है। इसकी निंदा करते हैं। आम आदमी को भी इसका विरोध करना चाहिए। भाजपा को कहा, तो भी हिन्दुओं का नाम लेकर कहना गलत है। राहुल गांधी अपने शब्दों को वापस लें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+