'बहनों के लिए जारी रहेंगी सभी योजनाएं, झूठ बोलना हमारी आदत नहीं', बिलहरा में बोले CM मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार 26 मार्च को सागर लोकसभा क्षेत्र के बिलहरा पहुंचे। यहां सीएम यादव 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए तंज कसा।

सीएम मोहन यादव ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस वाले कहते थे कि 'लाड़ली लक्ष्मी योजना' केवल चुनाव तक रहेगी, बाद में बंद हो जाएगी। पैसा नहीं...इतने पैसे कहां से आएगा।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने कहा कि हमने उस समय भी कहा था और आज भी कह रहे है...झूठ बोलना भाजपा वालों की पहचान नहीं है। लाड़ली लक्ष्मी योजना न तब बंद हुई, न आज बंद हुई, न अगले चुनाव तक बंद होगी। बहनों के लिए सभी योजनाएं जारी रहेंगी।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि जब मैं उज्जैन दक्षिण से विधायक बना, उस वक्त प्रीति भार्गव ने कहा भैया आप कुछ करों मत करों, लेकिन गांव-गांव में कुछ भी करके आप सार्वजनिक शौचालय बनवा देना।

कहा कि उन्होंने मुझे बताया कि गांव क अंदर ये काफी बड़ी समस्या है। उन्होंने मुझे इसके बारे में बताया और कहा कि आप अपनी विधायक निधि से ये मदद कर देना। लेकिन, पीएम मोदी ने गांव-गांव के हर घर में अभियान चलाकर शौचालय बनवाया।

पीएम मोदी जी ने बहनों की तकलीफ को समझा, माता-बहनों की इज्जत बचाने, उनके बेहतर स्वास्थ्य और दुनिया में भारत की स्वच्छ छवि बनाने के लिए घर-घर शौचालय अभियान चलाया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इतने साल कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन कांग्रेसियों ने माता-बहनों की इस कठनाई को नहीं समझा। कांग्रेस सरकार ने वर्षों तक बहनों के कष्ट को अनदेखा किया।

इस दौरा सीएम यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां-जहां भगवान राम और कृष्ण ने अपने चरण रखे, उन स्थानों को तीर्थ बनाया जाएगा। यह काम हमारी सरकार करेगी। कहा कि हमारी संस्कृति जीओ और जीने दो की है। यह सभी को प्यार करना सिखाती है। इसीलिए दूसरे देश भी हमारी ओर देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+