राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर CM मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले?
MP News: चिलचिलाती गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के अंदर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जी हां...कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेठी सीट को छोड़कर रायबरेली का रुख कर लिया है। राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे।

सीएम यादव ने आगे कहा कि अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं...रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।
Recommended Video
इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि स्मृति जी ने जो पांच साल वहां काम किया है। पांच विधानसभाओं में से 4 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त कराई है। कहा कि यूपी का माहौल पूरा तरह मोदी मय हो चुका है और यही कारण है कि हम अब अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। स्मृति जी के डर के कारण ही राहुल गांधी अब रायबरेली भाग गए हैं।
कहा कि कांग्रेस ने जीतने विकास के मार्ग रोड़ अटकाएं, मोदी जी के बारे में हल्की बाते कही...एक-एक बात का हिसाब कांग्रेस को देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रायबरेली सीट से भी इस बार राहुल गांधी की हार होने वाली है। वहीं, प्रियंका गांधी ने तो पहले ही हार स्वीकार कर ली है।
मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की तीसरी पारी को लेकर जो वातावरण बना है, यही कारण है कि कांग्रेस तय नहीं कर पा रही कि क्या करना चाहिए...
राहुल गांधी पिछली बार अमेठी से हार कर केरल तक भागे, अब वायनाड में हार की आशंका को देखते हुए रायबरेली… pic.twitter.com/4mp6hWJgjA
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) May 3, 2024












Click it and Unblock the Notifications