रोडमल नागर के समर्थन में राजगढ़ पहुंचे CM मोहन यादव, कांग्रेस को यूं लिया आड़े हाथों
MP News: बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार 2 मई को राजगढ़ पहुंचे। यहां बोड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया। सीएम यादव ने कहा कि यह चुनाव रोडमल नागर या दिग्विजय सिंह के बीच में नहीं हो रहा है। बल्कि, यह चुनाव सनातन संस्कृति और सनातन संस्कृति को गाली देने वाले के बीच हो रहा है।
सीएम मोहन यादव ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम रावण तक बता दिया। उन्होंने कहा कि भाई साहब कछुए के चारों पांव अंदर घुसा के बात कर रहे है, देखो भाई मेरा तो आखिरी चुनाव है। मेरे को क्या करना है, में तो आपका ही हूं, उस समय पैसे नहीं मिलते थे, आज सरकार के पास पैसा है।

यह सारे बहाने बनाएंगे, लेकिन आपको याद है, लक्ष्मण जी ने एक रेखा खींची थी, इस रेखा के पार मत आने देना वरना कितना खराब दुश्मन है, कल्पना नहीं कर सकते। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि इस राजगढ़ की लोकसभा सीट से हमारे बीच फिर एक रिकार्ड बनने जा रहा है। सारी लोकसभा की सीटें एक तरफ, राजगढ़ लोकसभा की सीट एक तरफ।
दोनों से दोनों का मेल नहीं हो सकता। हम सब जानते है, हमारे बीच जो चुनाव हो रहा है यह मूल रूप से कोई रोड़मल नागर या दिग्विजय सिंह के बीच में नहीं हो रहा है। यह चुनाव हो रहा है, सनातन संस्कृति और सनातन संस्कृति को गाली देने वाले के बीच। कहा कि जो आतंकवादी अपने देश में आकर के निरपराध भाई-बहनों पर गोली चलाए, उनकी हत्या कर दे ऐसे पाप करने वालों के लिए भी जिनके मुंह से ओसामा जी निकले।
उनके लिए वोट मिलना चाहिए क्या? हम तो भारत भक्त है, राम भक्त है, महाकाल भक्त है। जहां विश्वनाथ धाम का आनंद आ गया, बाबा महाकाल का महाकाल लोक का आनंद आ गया, भगवान राम का आनंद आ गया। सीएम के सम्बोधन के पहले नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा और सांसद प्रत्याशी रोड़मल नागर ने भी जनता को संबोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications