दुर्गादास उईके की नामांकन रैली में शामिल हुई CM मोहन यादव, कांग्रेस पार्टी को यूं लिया आड़े हाथ

Betul News: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार 4 अप्रैल को बैतूल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुर्गादास उईके ने अपना नामांकन दाखिल किया। दुर्गादास उईके के नामांकन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम यादव ने मंच से कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए आड़े हाथ लिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से जनसभा को संबोधि करते हुए कहा, 'युद्ध के क्षेत्र में जब हम बढ़ रहे है धीरे-धीरे और ऐसा लगा रहा हैं कि तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनेगी। ऐसा हम नहीं कह रहे है, बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा के अंदर नारा लगा रहे है। सीएम ने कहा कि वो नारा क्या लगा रहे है अबकी बार 400 पार।'

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग मरा-मरा बोल रहे है और इनके मुंह से राम-राम ही निकल रहा है। इतना ही नहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेसी भगवान राम के काम में जितने अड़ेंगे लगा सकते थे, जितने कष्ट दे सकते थे...कांग्रेस के लोगों ने वो सारे कष्ट दिए। वो सारी परेशानियां खड़ी की।

सीएम ने कहा कि आजादी के बाद ही कांग्रेसियों को राम मंदिर बनवाना चाहिए था। लेकिन, वो 70 साल तक इस काम में अड़ेंगे लगाते रहे। सीएम यादव ने कहा कि हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने के लिए भगवान राम का मंदिर नहीं बनने दिया। नित-नए वकील खड़े करते रहे, अड़ेंगे लगाते रहे। लेकिन, मुझे इस बात की प्रसन्नता है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शासन में राम मंदिर का निर्माण हुआ।

सीएम ने कहा कि इस दौरान कोई दंगा-फसाद नहीं हुआ। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने बैतूल की जनता से दुर्गादास उईके को जीताने के अपील की। बता दें कि सीएम यादव की जनसभा में कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा और आमला विधानसभा सीट से कांग्रेस की पूर्व विधायक सुनीता बेल ने भाजपा का दामन थाम लिया।

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के नागरिक लोकसभा की समस्त 29 सीटों पर महाविजय का आशीर्वाद देने के लिए तत्पर हैं। इतना ही नहीं, सीएम ने दुर्गादास उइके जी को प्रचंड विजय की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+