पद्मश्री भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती आज, मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव ने किया नमन
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रसिद्ध कवि और पद्मश्री से सम्मानित भवानी प्रसाद मिश्र की जयंती पर उन्हें नमन किया। साथ ही, उन्होंने भवानी प्रसाद मिश्र द्वारा लिखित रचनाओं को याद करते हुए कहा कि अपकी ये अमूल्य रचनाएं सदैव साहित जगत को आलोकित करती रहेंगी।
सीएम यादव ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, हिन्दी साहित्य के सशक्त आधार स्तम्भ, पद्मश्री से सम्मानित, मध्यप्रदेश की माटी के रत्न, श्रद्धेय भवानी प्रसाद मिश्र जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं! गीतफरोश, अंधेरी कविताएं, गांधी पंचशती, बुनी हुई रस्सी, इदं न मम्, फसलें व फूल, मानसरोवर दिल तथा तूस की आग जैसी अमूल्य रचनाएं सदैव साहित जगत को आलोकित करती रहेंगी।

बता दें कि हिंदी के प्रसिद्ध कवि और महान गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म 29 मार्च 1913 को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के टिगरिया हुआ था। वह दूसरे तार-सप्तक के एक प्रमुख कवि थे। गांधीवाद की स्वच्छता, पावनता एवं नैतिकता का प्रभाव और उसकी झलक भवानी प्रसाद मिश्र की कविताओं में स्पष्ट देखी जा सकती है।
उनका पहला संग्रह 'गीत-फ़रोश' अपनी नई शैली, नई उद्भावनाओं और नये पाठ-प्रवाह के कारण बेहद लोकप्रिय हुआ था। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर शिक्षा देने के विचार से एक विद्यालय खोल लिया था,जिसके चलते अग्रेजों ने उन्हें 1942 में गिरफ्तार कर लिया था,उनकी रिहाई 1949 में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications