डिंडोरी में CM मोहन यादव ने अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, कही ये खास बात
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्यप्रदेश में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीधी से राजेश मिश्रा का नामांकन फार्म भरवाने सीएम मोहन यादव भी सीधी पहुंचे। यहां से सीएम यादव डिंडोरी पहुंचे और वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही, सीएम यादव ने जनसभा को भी संबोधित किया।
सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से जानकारी देते हुए कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी का साहस, शौर्य एवं पराक्रम अनंतकाल तक युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर डिंडोरी जिले के बालपुर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि आज हम रानी अवंतीबाई और रानी दुर्गावती के जीवन के पाठ अगर हम नहीं पढ़ाएंगे तो हमारा राष्ट्र प्रेम कैसे सामने आएगा। अंग्रेजों ने कैसे छल से, बुद्धि से...बल से और कई तरहों के लालच से हमारे बीच फूट डालकर हमे लगभग 250 साल के गुलाम बनाया।
हमको लूटकर ले गए...ऐसे समय में भी, इतने बड़े...इतने शक्तिशाली उनके राज में किभी सूरज भी अस्त नहीं होता था। लेकिन, उनको हमारी बहादुर बेटी ने धूल चटाई हमें इस बात का गर्व है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि मंच पर बैठे हमारे सभी नेता का गर्व गौरव कबतक है? इस सनातन संस्कृति की जय-जय कार कबतक है?
मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि हमारी भाजपा की इस विजय के पीछे हमको याद रखना पड़ेगा कि कमल का फूल मत जाना भूल। इस दौरान सीएम यादव ने मंच से नारा देते हुए कहा कि अबकी बार मोदी सरकार।












Click it and Unblock the Notifications