MP News: कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने ज्वाइन की BJP, CM मोहन यादव ने दिलाई सदस्यता

MP News: लोकसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। यहां छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया। शाह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यता दिलाई।

इस संबंध में सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल से एक पोस्ट भी की है। सीएम यादव ने शाह का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए लिखा, 'पीएम नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर अमरवाड़ा के विधायक कमलेश शाह ने धर्मपत्नी, हरई नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष माधवी शाह व बहन जिला पंचायत सदस्य केसर नेताम के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।'

MP CM Mohan Yadav

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आज विधायक दल की बैठक में खुशी का मौका आया है, जब कांग्रेस छोड़कर विधायक कमलेश शाह ने पार्टी में शामिल हो गए। सीएम ने कहा कि खुशी का इसलिए, क्योंकि इस विधानसभा (2023) के और छिंदवाड़ा जैसी जगह के...जहां हमारे पास एक भी विधायक नहीं था।

ऐसे में अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह भाजपा में शामिल हुए है। मैंने उनका स्वागत किया है। इतना ही नहीं, सीएम मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा जैसी जगह पर एक राज परिवार का...गौड़ समाज का प्रमुख व्यक्ति हमारे साथ भाजपा परिवार में शामिल हुआ। हमारी अपनी और से उनको बधाई और उम्मीद करेंगी कि भाजपा का ये बढ़ता परिवार निश्चित रूप से मोदी मय हुआ है और ये उसी का असर है।

आपको बता दें कि कमलेश शाह के साथ उनकी पत्नी माधवी शाह भी बीजेपी में शामिल हुई है। माधवी शाह हरई नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष थीं। बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दोनों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर बीजेपी में आया हूं। बताया जा रहा है कि इन्हें बीजेपी में लाने में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ी भूमिका निभाई है। वह छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के प्रभारी भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+