महेंद्र सोलंकी के नामांकन में शामिल हुए CM मोहन यादव, जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को घेरा
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सोमवार 22 अप्रैल को देवास-शाजापुर संसदीय सीट पहुंचे। यहां भाजपा के प्रत्याशी और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में रोड शो किया और आमसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करके के बाद महेंद्र सोलंकी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, सभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया।
भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के समर्थन में शाजापुर पहुंचे सीएम मोहन यादव का रोड शो के दौरान जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान सीएम यादव ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सबसे ज्यादा समय देश चलाया, लेकिन एक भी देश हित का काम नहीं किया।

सीएम ने कहा कि राम मंदिर को लेकर भी कहा कि आज सब लोग राम-राम लिख रहे हैं, जब राम मंदिर बनकर तैयार हुआ था तब यही कांग्रेसी उसका निमंत्रण तक स्वीकार नहीं कर रहे थे। राहुल गांधी को भी उन्होंने पप्पू शब्द से संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के झंडाबरदार जिनको लोग पप्पू जी कहते हैं और भी पता नहीं क्या-क्या नाम देते हैं।
बड़े बेशर्मी के साथ बोलते हैं हमारी सरकार बनाओ एक झटके में गरीबी दूर करुंगा। ग से गरीबी का शब्द भी तुम्हें मालूम है..? आपकी मम्मी जी ने सरकार चलाई गरीब दूर नहीं हुई। आपके पिता जी ने सरकार चलाई गरीबी दूर नहीं हुई। आपने 55 साल तक सरकार चलाई, गरीबी दूर नहीं हुई। अब आप कह रहे हो कि गरीबी दूर कर दूंगा।
इन चुनावों ने एक बार तुम्हारी सरकार धराशायी की थी। तब आपकी सीटें 115 रह गईं। दूसरी बार बात नहीं माने, ऊटपटांग की बात करते थे, तो 2019 में केवल एक बस (52 सीटर) की सवारी रह गई। अभी ये हाल है कि टैम्पों के भी नहीं बचे..। जब नरेंद्र मोदी जी सरकार बनाने जा रहे थे तो कांग्रेस के लोग चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे कि मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो देश में दंगे हो जाएंगे।
देश के मुसलमानों को पाकिस्तान जाना पड़ेगा। कांग्रेस ने हिंदु-मुसलमानों का लड़ाने का काम किया है। जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि देवास की भी यही पुकार, फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति के साथ-साथ सांस्कृतिक पुनरुत्थान का यज्ञ चल रहा है।
विश्व में देश का मान, सम्मान और गौरव निरंतर बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था सुधरी है; किसानों, महिलाओं और गरीबों का जीवन सरल एवं सुखद हुआ है। इसलिए पूरा देश एक बार फिर मोदीमय है और अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करने को तैयार है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सभी बहनों-भाइयों के अपार प्रेम और आत्मीयता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications