MITS कॉलेज में नॉलेज सेंटर का CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन, कही ये खास बात
MP News: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव रविवार 10 मार्च को ग्वालियर में माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहुंचे। यहां उन्होंने माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और साइंस ग्वालियर में श्रीमंत माधवराव सिंधिया नॉलेज सेंटर का उदघाटन किया। साथ ही, यूनिवर्सिटी को डीम्ड का दर्जा मिलने पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा मिला रही है। मध्यप्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं को उच्च स्तर तक ले जाना है। प्रदेश सरकार तकनीकी संस्थानों को आईआईटी के समान उन्नत बनाने का प्रयास कर रही है। इस महाविद्यालय को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया। कॉलेज के लिए एक हर्ष का विषय है।

डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने से यह ऑटोनोमस रूप से कार्य करेगा। उन्होंने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा तकनीकी के क्षेत्र में आगे बढ़े और देश में अपनी सेवाएं दें। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एमआईटीएस के लिए यह गौरव का दिन है। संस्था के संथापकों का सपना साकार हो गया है।
इस संस्था के नौजवानों ने कई क्षेत्रों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। कहा कि आज ग्वालियर में माधव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस की नवीन इमारत का लोकार्पण किया जा रहा है। यह आधुनिक तकनीकयुक्त सुविधा से संस्थान के छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा। इस संस्थान में आने वाले युवाओं को कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि के क्षेत्र में पारंगत किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications