भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस CM मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, कही ये खास बात
MP News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) शनिवार, 6 अप्रैल क अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है। भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही, सीएम यादव ने कहा कि इस पावन अवसर पर उन देवतुल्य विभूतियों को नमन करता हूं।
सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, मां भारती की सेवा के लिए समर्पित राष्ट्र सेवकों के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पुनर्स्थापना के संकल्प को साकार करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा भारत विश्व गुरु बने, अंत्योदय की सिद्धि हो, यही बाबा श्री महाकाल जी से प्रार्थना करता हूं।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि इस पावन अवसर पर उन देवतुल्य विभूतियों को नमन करता हूं, जिनके तप, त्याग, समर्पण और मार्गदर्शन में यह परिवार विराट स्वरूप ले सका है। बता दें कि भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आज भाजपा के मध्य प्रदेश कार्यालय में पितृपुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया एवं पार्टी का झण्डा फहराया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज भाजपा का 45वां स्थापना दिवस है,वहीं अगले 5-वर्ष यानि 50वें स्थापना दिवस तक हम स्वर्ण जयंती के रूप में मनाएंगे।
इन पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हमारे कार्यकर्ता पूरे समर्पण से देश और संगठन हित में जुटेंगे। भाजपा संगठन को सींचने में हमारे प्रेरणापुरुषों ने अपना सबकुछ समर्पित कर दिया। हमारे इन पितृपुरुषों के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए शीर्ष नेतृत्व के संगठन कौशल और बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है।
मेरा मध्यप्रदेश के सभी बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि आज भाजपा के स्थापना दिवस पर अपने - अपने बूथों पर समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर नया इतिहास रचना है। बूथ - बूथ पर भाजपा परिवार का विस्तार संगठन की सशक्तीकरण और सुदृढ़ीकरण में मील का पत्थर बनेगा।
पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिल रहे वोटों में से 10% अतिरिक्त वोटशेयर हासिल करने का लक्ष्य दिया है। पीएम का ये मंत्र ही 'अबकी बार - 400 पार' के संकल्प की सिद्धि हेतु महत्वपूर्ण है। आज भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता मिलकर यह संकल्प लें कि इस लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ को कमलमय बनाना है। भाजपा परिवार के सभी सदस्यों को संगठन के स्थापना दिवस की अनंत शुभकामनाएँ।












Click it and Unblock the Notifications