माधवी राजे के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, कहा- 'मां का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति'

Madhavi Raje Scindia: ग्वालियर राजघराने की राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार 15 मई की सुबह निधन हो गया। माधवी राजे के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि मां जीवन का आधार होती हैं, इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने 'X' हैंडल पर माधवी राजे सिंधिया की तस्वीर शेयर की। साथ ही, सीएम यादव ने लिखा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने आगे लिखा कि मां जीवन का आधार होती हैं, इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ।।ॐ शांति।।

आपको बता दें कि माधवी राजे सिंधिया का पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था और उनकी स्थिति बेहद क्रिटिकल थी। आज सुबह उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद प्रदेश सहित पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है।

बता दें कि ग्वालियर राजघराने की राजमाता और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां होने के अलावा, माधवी राजे सिंधिया अपने आप में भी एक बड़ी शख्सियत थीं। वे नेपाल के राणा राजवंश की राजकुमारी थीं, जिनके परिवार के इतिहास और सम्मान संविधान की ऊंचाई पर थे। उनके दादा और राजवंश के प्रमुख शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री भी रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+