रोडमल नागर के समर्थन में राजगढ़ पहुंचे सीएम मोहन यादव, रोड शो के दौरान मांगा जनता से आशीर्वाद
MP News: बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 5 मई को राजगढ़ पहुंचे। यहां राघौगढ़ में आयोजित विशाल रोड शो में सीएम यादव ने सहभागिता की। साथ ही, जनता-जनार्दन से कमल खिलाकर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए अपील की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को बीजेपी प्रत्याशी रोड़मल नागर के समर्थन में गाजे-बाजे के साथ रथ पर सवार हुए। इस दौरान सीएम यादव ने रोड शो कर जनता से आशीर्वाद मांगा। तो वहीं, जगह-जगह लोगों सीएम यादव पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। बता दें कि सीएम यादव ने मंगल भवन से रथ में सवार होकर अपना रोड शो शुरू किया।

इस रोड शो में पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। डीजे,ढोल और बैंड के साथ शुरू हुआ रोड़ शो मुख्य बाजार से होता हुआ, जय स्तंभ चौराहे पर पहुंचा। इस दौरान बाजार में ढोल की थाप भाजपा कार्यकर्ता जमकर नाचे। समय के आभाव में रोड शो करीब 1 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद सब्जी बाजार में होते हुए नागर मोहल्ले में पहुंचा।
जहां रथ से उतर कर सीएम मोहन यादव शाम 5 बजे कार में बैठे और ब्यावरा में रोड शो करने के लिए रवाना हो गए। ब्यावार रवाना होने से पहले सीएम यादव ने कहा, हर घर से भाजपा को स्नेह मिल रहा है अपार, राजगढ़ कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।
आज राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुना जिले के राघौगढ़ में आयोजित विशाल रोड शो में सहभागिता कर जनता-जनार्दन से कमल खिलाकर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए अपील की। भाजपा के प्रति जनता का अभूतपूर्व उत्साह पीएम मोदी द्वारा देश के विकास और समृद्धि की गारंटी पर अटूट विश्वास को दर्शाता है।
राघौगढ़ के भाइयों-बहनों का ये प्रेम और आशीर्वाद हमें अत्यधिक ऊर्जा के साथ क्षेत्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। आपके इस आत्मीय समर्थन के लिए सहृदय आभार!












Click it and Unblock the Notifications