बड़वानी में 370 के मुद्दे पर CM मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा, पाक अधिकृत कश्मीर के लिए भी कही ये खास बात
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 24 मार्च को बड़वानी पहुंचे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने 370 के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। सीएम ने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने से कश्मीर में हालता बहुत अच्छे हो गए है।
सीएम मोहन यादव ने जनसभा में बोलते हुए कहा कि धारा 370 के नाम पर कांग्रेस ने भ्रम फैलाया। बड़वानी में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में वर्षों तक ऐसी पार्टी ने राज किया जिसने हिंदू और मुस्लिम को लड़ाया। राम मंदिर बनेगा तो हिंदू मुस्लिम लड़ेंगे। धारा 370 हटेगी तो खून की नदियां बहेगी।

लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया। सीएम यादव ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भी हो गया, लेकिन हिंदुओं और मुसलमानों के बीच कोई टकराव नहीं हुआ। इसी तरह अनुच्छेद 370 हट गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि अब कश्मीर इतना अच्छा हो गया कि पाक अधिकृत कश्मीर (POK) के लोग भी भारत में शामिल होने के लिए काफी उत्सुक हैं।
सीएम ने कहा कि वे लोग सवा सौ साल पुरानी पार्टी चला रहे हैं और रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रहे, तो ऐसे में विभाग तो कार्रवाई करेगा ही। वहीं, पीएम मोदी की तारीफ करते हुए डॉ यादव ने कहा कि चौकीदार ने इसीलिए कहा था कि खाऊंगा भी नहीं और खाने भी नहीं दूंगा। अब बच्चा बच्चा नरेंद्र मोदी हो गया है और हर कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications