सुधीर गुप्ता की नामांकन रैली में CM मोहन यादव ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- वोट बैंक के लिए लड़ाया

MP News: मंदसौर लोकसभा सीट से शनिवार 20 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले सीएम यादव ने सुधीर गुप्ता के समर्थन में रोड शो किया। इतना ही नहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया।

सीएम मोहन यादव ने मंदसौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, बरसों तक कांग्रेस ने हिंदू-मुसलमान के नाम पर लड़ाया। भगवान राम के नाम पर हमेशा डरते रहे। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा दंगे जब भी हुए...कांग्रेस के माथे पर। लगतार भगवान राम के मामले में अड़ेंगे लगाए।

MP CM Mohan Yadav

उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने के समय पर भी कांग्रेस ने कहा था कि देश में खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन कुछ हुआ क्या? आज कश्मीर में आनंद है, वहां विकास हो रहा है। इतना ही नहीं, सीएम ने कहा कि आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के लोग भी भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं।

मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि कल पहले चरण का चुनाव हो चुका है। पहले चरण के चुनाव ने बता दिया है कि कांग्रेस के अते-पते नहीं लगने वाले नहीं है। कहा कि पिछली बार के चुनाव को याद कर लो, जब हमारे नेताओं ने कहा था कि राहुल आपको-आपकी पार्टी को कीमत चुकानी पड़ेगी।

उस वक्त आप यूपी से भागकर केरल में अटके थे, अभी केरल में बचे हो। लेकिन, इस चुनाव में वहां भी बचने वाले नहीं हो। सीएम ने कहा कि आप कांग्रेस को अरब सागर में डुबाकर आओंगे, वहां कोई बचने वाला नहीं है इस बार। क्योंकि, ये आपके कर्म है। आपके चश्म में भारत की बात नहीं, हमेशा भारत को तोड़ने की बात दिखाई देती है।

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि भगवान पशुपतिनाथ के आशीर्वाद से संपन्न मंदसौर की पावन धरा पर जनता ने अपने प्रेम की वर्षा कर इन पलों को अविस्मरणीय बना दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह "विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत" का चुनाव है, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+