चौधरी चरण सिंह समेत इन हस्तियों को मिला 'भारत रत्न', CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, जननायक कर्पूरी ठाकुर, डॉ. एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने पर उनके परिजनों और देशवासियों को बधाई। सीएम यादव ने कहा कि आपके योगदान को कभी विस्मृत न किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार 30 मार्च को अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, 'महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर कमलों से भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से मरणोपरांत सम्मानित होने पर आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी, आदरणीय पी.वी. नरसिम्हा राव जी, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी, माननीय डॉ. एम.एस स्वामीनाथन जी के परिजनों और देशवासियों को बधाई!

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने लिखा, यह सम्मान राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के प्रति महान विभूतियों की सेवा, समर्पण और त्याग का सम्मान है। आपके योगदान को कभी विस्मृत न किया जा सकेगा। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को आज भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चौधरी चरण सिंह के पौत्र चौधरी जयंत सिंह को ये सम्मान प्रदान किया।
जिन हस्तियों को मणोपरांत सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके परिजनों ने समारोह में भाग से इस सर्वोच्च पुरस्कार को प्राप्त किया। पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति से अपने पिता को मिले इस पुरस्कार प्राप्त किया।












Click it and Unblock the Notifications