असम राइफल्स के स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने दी बधाई, कहा- रहा है गौरवशाली इतिहास

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार 24 मार्च को स्थापना दिवस पर असम राइफल्स के जवानों को शुभकामनाएं दीं। 1835 में स्थापित असम राइफल्स को 'कछार लेवी' नामक मिलिशिया के नाम से भी जाना जाता है।

असम राइफल्स के स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'X' पर लिखा, 'पूर्वोत्तर के रक्षा प्रहरियों आपको "असम राइफल्स के स्थापना दिवस" की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!'

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे कहा कि असम राइफल्स का शौर्य, साहस और बहादुरी से भरपूर गौरवशाली इतिहास रहा है। जब भी देश को आवश्यकता हुई आप जवानों ने अपनी वीरता, सेवा व त्याग से मां भारती को गौरवान्वित किया।

सीएम ने कहा कि आपका त्याग, समर्पण और निष्ठा अभिनंदनीय है। आपको बता दें कि 1960 में 17 बटालियनों के साथ अपनी स्थापना के बाद से, बल में पर्याप्त वृद्धि हुई है। इसमें अब 46 बटालियन शामिल हैं।

इसके अलावा, यह एक प्रशिक्षण केंद्र और कई रसद इकाइयों का रखरखाव करता है। आदिवासी क्षेत्रों में अपनी लंबी सेवा के माध्यम से, असम राइफल्स ने जनता का पूरा विश्वास हासिल किया है और राष्ट्रीय संरचना में उनके एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+