पांचवे चरण का मतदान जारी, MP के सीएम मोहन यादव की मतदातों से अपील, मतदान अवश्य करें

MP News: आज लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान जारी है। इसे लेकर एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। सीएम यादव ने कहा कि भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करना है। दुनिया में मान-सम्मान की पुनर्स्थापना करना है। इसके लिए आवश्यक है कि नरेंद्र मोदी की सरकार बने।

भाजपा नेता और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि जहां भी चुनाव हो रहे हैं, उन सभी राज्यों में जनता से मतदान करने की अपील करते हैं।

mp news

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ाया है। सभी तरह की चुनौतियों से कोविड के कठिन काल में पूरे देश को बचाया है। निश्चित तौर से जनता इस बात को जानती है और जनता पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के साथ है।

सीएम यादव ने कहा कि सब दिल से वोटिंग कर रहे हैं और जो बचे हैं वह भी मतदान करें, क्योंकि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की सरकार लाना है। ज्ञात हो कि लोकसभा इलेक्शन के पांचवें चरण स में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, ओडिशा की 5, झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर वोटिंग की प्रक्रिया आज जारी है।

यह भी पढ़ें जल्द ही उज्जैन शिफ्ट को जायेगा धर्मस्व विभाग का दफ्तर, MP सरकार ने शुरू की तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+