जल्द ही उज्जैन शिफ्ट को जायेगा धर्मस्व विभाग का दफ्तर, MP सरकार ने शुरू की तैयारी
MP News: मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही अपने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन में शिफ्ट करने वाली है। संचालनालय के डायरेक्टर ई. रमेश कुमार उज्जैन ने यह जानकारी मीडिया को दी है। वह रविवार को भगवान महाकाल के दर्शन करने और मंदिर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने उज्जैन पहुंचे थे।
ई रमेश ने महाकाल मंदिर में निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करने के बाद कहा कि धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग संचालनालय को उज्जैन में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा की हमारा मकसद यही रहेगा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं बेहतर हो सके और आगे भी सुविधाएं बढ़ाई जाए।

उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप भोपाल में स्थित धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग संचालनालय को उज्जैन में शिफ्ट किया जाएगा।
ई रमेश कुमार के महाकाल मंदिर पहुँचने के संबंध जानकारी देते हुए पुरोहित शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि महाकालेश्वर में ई रमेश की पूजा सम्पन्न करवाई. गई। उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन और अभिषेक कर आशीर्वाद लिया है। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह बंद होने की वजह से भगवान महाकाल की चौखट से दर्शन किया है। वहीं उनके साथ महाकाल मंदिर प्रशासक और सहायक प्रशासन मौजूद थे।
यह भी पढ़ें Ujjain News: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, इस तरह कर सकेंगे भगवान का जलाभिषेक












Click it and Unblock the Notifications