MP Chunav 2023: कमलनाथ ने निवाड़ी की चुनावी सभा में किसको मुंबई बॉलीवुड में जाने की दी सलाह? जानिए

MP Chunav 2023: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने निवाड़ी में चुनावी सभा की। जनसभा में उन्होंने भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। साथ ही पुलिस प्रशासन को मंच से चेतावनी देते हुए कहा कल के बाद परसों भी आता है।

उन्होंने शिवराज सिंह पर कटाक्ष किया। बोले कि शिवराज सिंह अच्छे एक्टर हैं। मुंबई जाए तो बेहतर होगा। अपनी सरकार बनने का दावा करते हुए बोले कि अब इनको प्यार से विदा करेंगे। अब ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

 mp-chunav-2023-whom-did-kamal-nath-advise-to-go-to-mumbai

आपको बता दे कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ निवाड़ी कांग्रेस प्रत्याशी अमित राय की समर्थन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 18 साल तक बहने लाड़ली नहीं थी, चुनाव के 5 महीने पहले लाड़ली बना दिया। मध्य प्रदेश में विकास के नाम पर होने वाले प्रचार को भी झूठा बताया। इसके साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए। बोले केप्रदेश में सरकार को बेरोजगार दिखाई नहीं देते। मुंह चलाने में और प्रदेश चलाने में बहुत अंतर है।

कांग्रेस सरकार में जब मैं केंद्र में मंत्री था, तो बुंदेलखंड पैकेज के तहत बुंदेलखंड को 8 हजार करोड़ भेजे थे,परंतु बुंदेलखंड में घोटाला हुआ है। भारतीय जनता पार्टी से पूछिए कि 8 हजार करोड़ का क्या हुआ। अंत में कांग्रेस प्रत्याशियों की शिकायत पर कमलनाथ ने निवाड़ी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा यह सुनने कल के बाद परसों भी आएगा क्या हिसाब लेना है। वह मैं तय करूंगा।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+