एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गोवा मुक्ति दिवस की दी शुभकामनाएं
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी गोवा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मध्यप्रदेश के सीएम के एक्स खाते से शुभकामना संदेश जारी किया गया है।

सीएम मोहन यादव की तरफ से जारी संदेश में लिखा गया कि 'गोवा मुक्ति दिवस' के अवसर पर सभी गोवा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं गोवा मुक्ति हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले मां भारती के अमर सपूतों को शत-शत नमन।प्रगति के नित नए आयाम स्थापित करता यह राज्य विकास पथ पर सदैव अग्रसर रहे, ईश्वर से यही कामना है।
ज्ञात हो कि देशभर में हरसाल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल भारत की आजादी के बाद भी गोवा पुर्तगालियों के कब्जे में था। देश की स्वतंत्रता के 14 साल बाद भारत की तरफ चलाये गए ऑपरेशन विजय के द्वारा गोवा को पुर्तगालियों के चंगुल से स्वतंत्र करवाया गया था। गोवा 19 दिसंबर 1961 को स्वाधीन होकर भारत में शामिल हुआ था।
यह भी पढ़ें सीएम मोहन यादव ने काकोरी कांड के शहीदों को किया नमन












Click it and Unblock the Notifications