सीएम मोहन यादव ने काकोरी कांड के शहीदों को किया नमन
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, शहीद अशफाकउल्ला खान और शहीद रोशन सिंह को उनके शहादत दिवस पर नमन किया है।

एमपी सरकार के मुख्यमंत्री की आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से यह भावनाएं प्रकट की गई हैं। सीएम मोहन यादव की ओर से पोस्ट में लिखा गया है कि मां भारती के सच्चे सपूत, अमर बलिदानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी, अशफाक उल्ला खां जी और ठाकुर रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। कृतज्ञ राष्ट्र आपको सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण करेगा। आपकी राष्ट्र साधना युगों-युगों तक हमें प्रेरित करती रहेगी।
ज्ञात हो कि भारत की आज़ादी की लड़ाई में काकोरी कांड बहुत खास साबित हुई थी, इससे अंग्रेजी सरकार को बड़ा झटका लगा था। इसके क्रांतिकारी घटना के महानायक रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशन सिंह थे,जिन्हे अंग्रेजो ने 19 दिसंबर 1927 को फांसी दी थी। तीनों युवा हिंक्रांतिकारी दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन नाम की एक क्रान्तिकारी पार्टी के सदस्य थे।












Click it and Unblock the Notifications