MP Budget 2023: ओरछा में 'रामराजा लोक', सागर में संत रविदास स्मारक' से खुलेंगे पर्यटन के द्वार

बुंदेलखंड के सागर और श्रीरामराजा की नगर ओरछा को पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिहाज से रामराजा लोक और संत रविदास स्मारक का प्रावधान किया गया है। इसके लिए अलग से बजट स्वीकृत किया गया है।

MP Budget 2023: ओरछा में रामराजा लोक

MP Budget 2023: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार एक मार्च को पेश किए गए बजट में तमाम सौगातों के अलावा बुंदेलखंड के सागर और श्रीरामराजा की नगर ओरछा को पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिहाज से रामराजा लोक और संत रविदास स्मारक का प्रावधान किया गया है। इसके लिए अलग से बजट स्वीकृत किया गया है। सागर और ओरछा के अलावा चित्रकूट, सलकनपुर को भी सांस्कृतिक पुनरुत्थान के तहत शामिल किया गया है।

MP Budget 2023:


एमपी के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए बताया कि मप्र में सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों के पुनरुत्थान के लिए सरकार संकल्पित है। बजट में उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर बुंदेलखंड के ओरछा में श्री रामराजा लोक विकसित किया जाए। इसी प्रकार संभागीय मुख्यालय सागर में संत रविदास स्मारक व मंदिर को ​वि​कसित किया जाएगा। दोनों ही धार्मिक स्थलों के विकास से देश-प्रदेश में इन शहरों को नई पहचान मिल सकेगी। बता दें कि वित्त मंत्री ने सदन में बजट भाषण पेश करते हुए कहा कि ओरछा में श्री रामराजा लोक, सागर में संत रविदास स्मारक, सीहोर सलकनपुर में श्रीदेवी महालोक, चित्रकूट में दिव्य वनवासी राम लोक के रुप में विकसित करने के लिए पहले साल बजट प्रावधान किया गया है। जानकारी अनुसार इसमें करीब 398 करोड़ का पहले साल के लिए प्रावधान किया गया है। इसके अलाव

ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की धातु प्रतिमा,संग्रहालय स्थापित होगा
मप्र सरकार के बजट में पर्यटन और रोजगार के लिहाज से एक और तीर्थ क्षेत्र को एकात्म धाम के रुप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए 350 करोड़ की लागत से खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति स्थापना की जाएगी। यहां पर आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास का गठन किया जा चुका है। जिसके माध्यम से आचार्य शंकर के जीवन दर्शन के प्रसार व प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।

Recommended Video

    MP Budget Announcement: 1 लाख नौकरियां से कर्ज माफी तक, Shivraj के बजट में क्या-क्या?|वनइंडिया हिंदी

    मप्र के इन पर्यटन-धार्मिक क्षेत्रों को शामिल किया गया

    ओरछा - रामराजा लोक

    सागर - संत रविदास स्मारक

    सलकनपुर - श्री देवी महालोक

    चित्रकूट - दिव्य वनवासी रामलोक का होगा निर्माण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+