MP Board Result 2023: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, पासिंग स्कोर, टॉपर्स लिस्ट, कौन सा जिला रहा टॉप, जानें सबकुछ
MP Board MPBSE 10th 12th Result Live Updates: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे अधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं।

MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2023 Live Updates: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज ( 25 मई) को एमपी बोर्ड 10वीं, और12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट 12:30 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जारी किया। एमपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 63.29% है। जिसमें लड़कियां 66.47 प्रतिशत और लड़के 60.26 प्रतिशत पास हुए हैं।
एमपी बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 55.28% है। जिसमें लड़कियां 58.75 प्रतिशत और लड़के 52 प्रतिशत पास हुए हैं।
MP Board MPBSE 10वीं का रिजल्ट इस डायरेक्ट लिंक पर करें चेक - /mpresults.nic.in/mpbse/hsc10_2023/X_class_23.htm
-MP Board MPBSE 12वीं का रिजल्ट इस डायरेक्ट लिंक पर करें चेक
-/mpresults.nic.in/mpbse/HSSC12_23/HSSC_2023-XII.htm
-MP Board MPBSE वोकेशनल कोर्स का रिजल्ट इस डायरेक्ट लिंक पर चेंक करें
-/mpsc.mp.nic.in/mpresults/mpbse2023/XIIHSSCVoc-23/default.htm
एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की थी। राज्य में कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा तीन घंटे तक चली थी। कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई और 1 अप्रैल 2023 को समाप्त हुई।
इस साल राज्य में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेश करवाया था।
Recommended Video














Click it and Unblock the Notifications