MP News: स्टूडेंट्स को प्रवेश पत्र नहीं देने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगा एक्शन, परीक्षा की तैयारी पूरी
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्ड्री की परीक्षायें शुरू हो चुकी हैं। हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी को हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू होंगीं।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले में संचालित सभी अशासकीय अर्थात प्रायवेट विद्यालयों के प्राचार्यों व संचालकों को आगाह करते हुए कहा है कि वे बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले ही प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दें।

यदि प्रवेश पत्र न मिलने की वजह से कोई भी विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रहा तो संबंधित प्रायवेट स्कूल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस सिलसिले में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के समस्त अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को नि:शुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम एवं शिक्षा संहिता में वर्णित प्रावधानों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि वे बच्चों का मनोबल बढ़ाएँ और सभी को समय से प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दें।
जिले में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के लिये प्रश्न-पत्र व उत्तर पुस्तिकायें सहित अन्य गोपनीय परीक्षा सामग्री का वितरण शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र के 34 परीक्षा केन्द्रों के लिये किया गया। जयेन्द्रगंज स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिंदे की छावनी में बनाए गए वितरण केन्द्र से परीक्षा सामग्री वितरित कर विशेष वाहनों द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार पुलिस अभिरक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों के लिये रवाना की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने गुरुवार को सामग्री वितरण का जायजा लिया। शनिवार 22 फरवरी को शहरी क्षेत्र के 58 केन्द्रों के लिये परीक्षा सामग्री वितरित की जायेगी।
ज्ञात हो मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल के तहत हायर सेकेण्ड्री (12वी) की परीक्षायें 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक आयोजित होंगीं। इसी तरह हाई स्कूल (10वी) की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेंगीं।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्ड्री की परीक्षायें शुरू हो चुकी हैं। हाईस्कूल की परीक्षा 27 फरवरी को हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू होंगीं।
ये भी पढ़े- MP News: नौकरी की आएगी बहार, युवा हैं तैयार, इन जिलों में मिलेगा रोजगार












Click it and Unblock the Notifications