MP News: नौकरी की आएगी बहार, युवा हैं तैयार, इन जिलों में मिलेगा रोजगार

मध्यप्रदेश में राज्य शासन की मंशा के अनुसार इंदौर जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी सिलसिले में 03 मार्च को इंदौर के ढँक्कनवाला कुआँ स्थित ग्रामीण हाट बाजार में विशाल रोजगार मेला (मेगा युवा संगम कार्यक्रम) आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के एक हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों में नौकरी दिलवाई जायेगी। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था और जिला उद्योग केन्द्र इन्दौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

Indore

उप संचालक रोजगार पी.एस. मण्डलोई ने बताया कि, उक्त रोजगार मेले में जहां एक ओर आवेदकों को नौकरी दिलवाई जायेगी साथ ऐसे आवेदक जो स्वयं का उद्योग, व्यवसाय लगाना चाहते है उन्हें मार्गदर्शन देने के साथ ही लोन की प्रक्रिया बताकर उनके लोन प्रकरण भी तैयार कराये जायेंगे। रोजगार मेले में कई प्रतिष्ठित कम्पनियां रिक्त 1000 पदों की पूर्ति हेतु प्रारम्भिक रूप से युवाओं का चयन करेंगी। चयनित युवाओं को आकर्षक वेतन भी प्राप्त होगा।

उक्त मेले में 18 से 40 वर्ष तक के आवेदक शामिल हो सकते हैं। इनके पास ऑंठवी से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास एवं तकनिकी योग्यता जैसे आईटीआई के प्रमाणपत्र होना चाहिए। रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदकों को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे - आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लाना होगी।

रोजगार मेले में 268 युवक-युवतियों को किया चयनित

24 फरवरी को मप्र डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत खरगोन के अंतर्गत नर्मदा भवन जल संसाधन विभाग परिसर खरगोन में विकासखंड स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड खरगोन, भगवानपुरा एवं सेगांव के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराए गए। यह रोजगार मेला कलेक्टर भव्या मित्तल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

रोजगार मेले में कुल 13 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मुख्य रूप से इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड अहमदनगर, प्रतिभा सिंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर, केकेआर सिनर्जी प्राइवेट लिमिटेड देवलगांव खरगोन, विल्सन फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड इंदौर, भारतीय जीवन बीमा निगम खरगोन, शिवम सिक्योरिटी खंडवा, महिमा फाइबर्स भीलगांव, शिव शक्ति एग्रोटेक लिमिटेड खरगोन, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस खरगोन, सनराइज इंपैक्ट खरगोन, आरसेटी खरगोन, भारतीय जीवन बीमा निगम एवं कोरोमंडल कंपनी निमरानी शामिल हुई।

ये भी पढ़े- MP News: इस शहर में कटेंगे बकायादारों के नल कनेक्शन, सम्पत्ति होगी कुर्क, सूची तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+