MP Board Result Date: खत्म हुआ इंतजार, जानें कब आएगा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक
MP Board 10th 12th Result 2024 Date Time: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट बहुत जल्द जारी हो होने वाला है। एमपीबीएसई रिजल्ट 2024 कब आएगा इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।
ताजा जानकारी अनुसार, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एक साथ ऐलान होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2024 कब आएगा?
एमपी बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं का परिणाम तैयार कर लिया है। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 में 25 अप्रैल तक जारी होने की संभावना है।
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन कैसे चेक करें
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जो छात्र एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। वह एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 ऑनलाइन देख सकते हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत रहेगी। छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
एमपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.mponline.gov.in या www.mpresults.nic.in पर जाएं। यहां एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 या एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक लिंक पर क्लिक करें। अपनी कक्षा का सिलेक्शन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी, यहां अपना अनुक्रमांक दर्ज करें। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसको सेव करके रख ले।
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2024 में पांच फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 को खत्म हुई थी। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी को शुरू हुई और 5 मार्च 2024 को खत्म हुई थी। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गईं।
पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 63.29% छात्र पास हुए थे। छात्र का पास प्रतिशत 60.26% था और छात्रा का पास प्रतिशत 66.47% था। मृदुल पाल ने पिछले साल एमपीबीएसई 10वीं के नतीजों में टॉप किया था। इंदौर की प्राची गढ़वाल, सोनी की कृति प्रभा और नरसिंहपुर की स्नेहा लोधी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications