एग्जिट पोल पर वीडी शर्मा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- 'चार जून को औंधे मुंह गिरेगी'

MP Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद अब सभी को 4 जून का इंतजार है, जब रिजल्ट सभी के सामने आएंगा। लेकिन, उससे पहले एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए है जिसमें मध्य प्रदेश के अंदर बीजेपी बहुमत हासिल करती हुई नजर आ रही है।

एग्जिट पोल में जो नतीजे सामने आए है उस देखकर बीजेपी के खेमे में खुशी की लहर है। इन एग्जिट पोल पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा 29 सीटों पर जीतेगी और कांग्रेस औंधे मुंह गिरेगी।

MP BJP President VD Sharma

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, 'एग्जिट पोल में जो आंकड़े सामने आए हैं उससे साबित होता है कि देश के लोगों ने जो तय किया था कि PM को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है तो यह आंकड़े उसे दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में जो आंकड़े दिख रहे हैं उससे ज़्यादा सीटें भाजपा को मिलेंगी... मध्य प्रदेश में बाजपा 29-29 सीटें जीतेगी... चार जून को परिणाम आएंगे और कांग्रेस औंधे मुंह गिरेगी।'

कहा कि ये एग्जिट पोल दर्शाते है कि गरीब-कल्याण और विकास...पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आर्शीवाद दिया है। मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो एग्जिट पोल में बीजेपी को सीटें दिखाई गई है उससे ज्यादा सीटें बीजेपी को मिलेगी।

वीडी शर्मा ने कहा कि फिर इस बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा सिद्ध होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में भी कमल का फूल खिलेगा। कहा कि कांग्रेस इस देश के अंदर औंधे मुह गिरेगी।

इससे पहले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि विपक्ष के नेता एग्जिट पोल देखकर बौखला गए हैं। 4 जून को पता लग जाएगा कि एग्जिट पोल जनता के बीच से आए हैं या भाजपा के दफ्तर से आए हैं।

क्योंकि, हार स्वीकार करना बहुत मुश्किल होता है और हार के बाद संभल कर बात करना और भी मुश्किल होता है। आपको बता दें कि शनिवार 1 जून को अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।

सामने आए एग्जिट पोल में बीजेपी को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि,नतीजे 4 जून को ही आएंगे, जिससे स्पष्ट होगा कि प्रदेश में किस दल को कितनी सीटें मिली हैं।

ये भी पढ़ें:- '4 जून को पता लग जाएगा, कहा से आए एग्जिट पोल', विपक्ष बौखलाहट पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+